मुरादाबाद : बेटियों को आत्मरक्षा के लिए छह साल से जूडो सिखा रहीं रूची अग्रवाल
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेटियों को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए रूची अग्रवाल जूडो का प्रशिक्षण दे रही हैं। जिससे बालिकाओं में शोहदों का डटकर मुकाबला करने का साहस पैदा हो। रूची बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह काम कर रही है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेटियों को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए रूची अग्रवाल जूडो का प्रशिक्षण दे रही हैं। जिससे बालिकाओं में शोहदों का डटकर मुकाबला करने का साहस पैदा हो। रूची बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह काम कर रही है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
लालपत नगर निवासी रूची अग्रवाल बताती हैं कि 2002 से जूडो की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। उन्होंने जूडो में इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट हासिल की है। उन्होंने कई गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म जैसे मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए उन्होंने 2016 में अपने शहर की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया और शुरू कर दिया प्रशिक्षण देना।
रूची छह साल में सैकड़ों बालिकाओं को जूडो नि:शुल्क प्रशिक्षण दे चुकी हैं। वह कहती हैं कि बेटियों को आज के दौर में मजबूत होना चाहिए, जिससे वह अपने आत्म सम्मान की रक्षा कर सकें। उनका मानना है कि अगर बेटियां मजबूत होंगी तो उनके आत्मसम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकेगा, वह उनका मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगी।
ये भी पढ़ें : अफ्रीका के घाना विश्वविद्यालय में ई-कचरा प्रबंधन पर शोध प्रस्तुत करेंगी प्रो. अनामिका
