बहराइच: पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 11 लोगों को किया गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में महिलाओं से समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। यहां पर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि नकौड़ा, सराय काजी और अकबरपुर गांव में लोग आपस में मारपीट करने लगे। साथ ही एक दूसरे …

बहराइच। फखरपुर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में महिलाओं से समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। यहां पर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि नकौड़ा, सराय काजी और अकबरपुर गांव में लोग आपस में मारपीट करने लगे। साथ ही एक दूसरे पर अनर्गल आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इसकी जानकारी होते ही उप निरीक्षक नर सिंह, महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह, अपर्णा सिंह, नितेश यादव, विवेक सिंह की टीम गांव भेजी गई।

पुलिस ने माया देवी पत्नी विक्रम, किरन पत्नी लक्ष्मी नारायन, रूपा पुत्री कैलाश, रामरूप पुत्र बेचूराम, मनीष चौधरी निवासी नकौडा, नुसरत जहां पत्नी समी अहमद, इस्लामन निशा पत्नी तस्लीम निवासी सराय काजी, शैलेंद्र सिंह पुत्र हनुमान सिंह और जितेंद्र सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय से सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

पढ़ें-वाराणसी: MLC चुनाव के लिये रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, बनाए गए 26 बूथ

संबंधित समाचार