Russia Ukraine War : पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूस ने दागे रॉकेट, 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेर्नीहीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में नागरिकों को निकालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के रेलवे प्रमुख ओलेक्जेंडर कैमिशिन ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर बताया …

चेर्नीहीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में नागरिकों को निकालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के रेलवे प्रमुख ओलेक्जेंडर कैमिशिन ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि दोनेत्स्क क्षेत्र के शहर क्रामातोर्स्क में शुक्रवार को यह हमला हुआ। क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया कि हमले के वक्त रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे और वे पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के हमले के बीच सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की तैयारी कर रहे थे।

यूक्रेन के कई शहरों में इमारतें तबाह हो गईं
दोनेस्त्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा, ‘रॉकेट हमले के वक्त हजारों नागरिक, वहां से जाने का इंतजार करते हुए रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। रूसी सैनिकों के हमलों के बाद यूक्रेन के कई शहरों में इमारतें, सड़कें और यातायात के साधन तबाह हो गए हैं। जबकि आम नागरिकों की मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिसकी दुनियाभर में निंदा की जा रही है।

जेलेंस्की ने रूस पर साधा निशाना
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रॉकेट हमले के बाद रूस को एक ऐसा ‘दुष्ट बताया, जिसकी कोई सीमा नहीं है.’ रेलवे स्टेशन पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में जेलेंस्की ने कहा, “वे नागरिक आबादी को नष्ट कर रहे हैं। यह एक ऐसी बुराई है जिसकी कोई सीमा नहीं है। अगर इसे दंडित नहीं किया जाता है, तो यह कभी नहीं रुकेगा।”

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War : अमेरिका ने मेक्सिको सीमा पर पहुंच रहे यूक्रेनी शरणार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया तेज की

संबंधित समाचार