अयोध्या: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बदमाश गिरफ्तार
अयोध्या। थाना पूराकलन्दर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पांचों आरोपी अयोध्या जनपद के ही हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अपनी शौक पूरी करने के लिए गिरोह बनाया था। एसएसपी शैलेष …
अयोध्या। थाना पूराकलन्दर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पांचों आरोपी अयोध्या जनपद के ही हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अपनी शौक पूरी करने के लिए गिरोह बनाया था।
एसएसपी शैलेष पांडे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी विजय पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस की टीमें छापेमारी में जुटी हुई हैं।
थाना पूराकलन्दर के उपनिरीक्षण लोकेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को डाभासेमर पुलिया के पास चोरी की पांच मोटरसाइकिलो सहित पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।
आरोपी जनपद में घूम-घूमकर रेकी करते थे। उसके बाद बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहनों को बेचकर उससे मिले पैसों से अपने शौक व नशा करते थे।
आरोपियों की पहचान विजय कुमार उर्फ मोनू ग्राम बनिया का पुरवा मरुई सहाय सिंह, सुखराम बासदेवपुर, विकास सिंह जलालपुर, विकास पांडेय उर्फ विक्कू बीकापुर थाना बीकापुर, दुर्गा प्रसाद ग्राम विजयनपुर सजहरा थाना तारुन जनपद अयोध्या के रूप में हुई। आरोपियों पर पहले भी कई थानों में केस दर्ज हुआ था।
पहचानिए अपनी बाइक
1-पैशन प्रो : यूपी 42 वाई 6989
2-हीरो स्प्लेंडर प्लस: यूपी 42 एजे 4155
3-पैशन प्रो: यूपी 42 वी 7252
4-हीरोहान्डा स्प्लेंडर प्लस: यूपी 44 के 9395
5-अपाचे यूपी 42 वी 7766
पढ़ें-बरेली: कल होगा एमएलसी के लिए मतदान, 21 स्टेटिक और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेगें निगरानी
