हल्द्वानी: इस रामनवमी पर 10 साल बाद 24 घंटे रवि पुष्य योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस नवरात्रि में ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति होने से हर दिन शुभ योग है। इसके चलते प्रॉपर्टी, वाहन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिये नवरात्र में हर दिन शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषियों के मुताबिक देवी आराधना के नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस नवरात्रि में ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति होने से हर दिन शुभ योग है। इसके चलते प्रॉपर्टी, वाहन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिये नवरात्र में हर दिन शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषियों के मुताबिक देवी आराधना के नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से समृद्धि और सुख बढ़ता है। नवरात्र में खासतौर से भूमि, भवन और वाहनों की खरीदारी और बिक्री शुभ मानी जाती है। यही नहीं इस साल तिथियों की घट-बढ़ नहीं होने से देवी आराधना के लिए पूरे नौ दिन मिले हैं। यह अपने आप में शुभ संयोग हैं। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 10 साल पहले 1 अप्रैल 2012 को बना था।

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि इस बार घटस्थापना तीन राजयोगों और शुभ मुहूर्त में हुई है। साथ ही राम नवमी तक खरीदारी के लिए सर्वार्थसिद्धि, पुष्य नक्षत्र, बुधादित्य शोभन, पद्म और रवि योग जैसे खास मुहूर्त बने हैं। इस संयोग में प्रॉपर्टी, वाहन, फर्नीचर, भौतिक सुख-सुविधाओं के सामान और मांगलिक कामों के लिए खरीदारी शुभ रहेगी।

उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा अष्टमी-नवमी तिथि नई शुरुआत और खरीदारी बिक्री के लिए शुभ होती है। अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा और पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इन तिथि-नक्षत्रों में नई शुरुआत में सफलता मिलना लगभग तय होता है। नवरात्र के दौरान बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। यह नौ दिन संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है, इसीलिए सांसारिक उपयोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है।

इस साल 4 रवि पुष्य इनमें से नवरात्र वाला योग 24 घंटे रहेगा
इस बार नवरात्र की आखिरी दिन यानी रामनवमी पर रवि पुष्य योग बनेगा। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 1 अप्रैल 2012 को बना था, जब रवि पुष्य योग पर चैत्र नवरात्र खत्म हुई थी। 10 अप्रैल को सूर्योदय के साथ पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इस साल चार रवि पुष्य रहेंगे। लेकिन, उनमें यही एक ऐसा है जो पूरे 24 घंटे रहेगा। यह खरीदारी का अबूझ मुहूर्त भी होगा। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को फिर ऐसा शुभ योग बनेगा।

किस दिन कैसा संयोग
8 अप्रैल – बुधादित्य शोभन और पद्म योग बनने से इस दिन आभूषण, सुख-सुविधा, फर्नीचर और सजावटी सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
9 अप्रैल – अष्टमी को पुनवंशु नक्षत्र से छत्र योग बन रहा है। घर, होटल या फ्लेट के लिए प्रॉपर्टी खरीदारी, निर्माण शुभ रहेगा।
10 अप्रैल – सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य और रवि योग होने से हर तरह की शुभ काम के लिए यह दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा।

संबंधित समाचार