बहराइच: तेंदुए ने किया बच्ची पर हमला, सीएचसी रेफर
बहराइच। निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के बनकटी गांव में बीती रात खाना खा रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज का ग्राम रामपुरवा बनकटी जंगल से सटा हुआ है। गुरुवार रात 8.30 बजे जगंल से …
बहराइच। निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के बनकटी गांव में बीती रात खाना खा रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज का ग्राम रामपुरवा बनकटी जंगल से सटा हुआ है। गुरुवार रात 8.30 बजे जगंल से निकल कर तेंदुआ ने गांव निवासी सूर्यदेव के घर में छलांग लगा दी। आंगन में खाना खा रही सूर्यदेव की 6 साल बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया।
इस पर तेंदुआ बच्ची को जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में बच्ची के सिर और पैर में भारी जख्म आया है। परिजनों ने लहूलुहान हालत में किशोरी को पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं तेंदुए की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सूचना वन विभाग को दी है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। ग्रामीणों को सजग रहने की बात कही है।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: 66 साल से गूंज रही ‘उठो रोजेदारों सहरी का वक्त हो गया’ की आवाज
