मुरादाबाद : दूसरी शादी के लिए महिला से मारपीट, दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र के करूला में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और एक झटके में तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को महिला की शिकायत …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र के करूला में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और एक झटके में तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एसएसपी को दिए शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह छह साल पहले मोहल्ला पीरजादा में रहने वाले युवक से हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं और वह उससे शादी करना चाहता है। इसलिए आरोपी आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। यहां तक कि उसके पिता का मकान बिकने के बाद आरोपी पति ने उसमें से भी आठ लाख रुपये ले लिए और उसके करीब चार लाख रुपये के जेवर बेच दिए हैं।

अभी पांच अप्रैल को ही उसके पति, देवर, देवरानी, सास, ननद आदि ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी लड़ाई लड़ने के लिए ना तो उसके माता-पिता हैं और ना ही कोई भाई है। पीड़िता के अनुसार उसने कटघर थाने में शिकायत की, लेकिन वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फरार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तीन साल की हो सकती है सजा

संबंधित समाचार