बिजनौर: ‘गंगा तटीय ग्रामीणों को जैविक और बांस की खेती के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीडीओ एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि गंगा बैराज घाट पर गंगा हाट का विकास करें। जिले के गंगा तट पर बसे गांवों को अर्थ गंगा योजना से आच्छादित करने को वहां गंगा प्रहरियों का गठन कर उन्हें कार्यरत कार्यदायी संस्था से प्रशिक्षण दिलाएं। इन …

बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीडीओ एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि गंगा बैराज घाट पर गंगा हाट का विकास करें। जिले के गंगा तट पर बसे गांवों को अर्थ गंगा योजना से आच्छादित करने को वहां गंगा प्रहरियों का गठन कर उन्हें कार्यरत कार्यदायी संस्था से प्रशिक्षण दिलाएं।

इन ग्रामों को प्रदूषण मुक्त करने, वाटर ट्रीटमेन्ट करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, नकद आय के लिए बांस की खेती के लिए प्रेरित करने, अधिक से अधिक पौध रोपित करने सम्बन्धी कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। शनिवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों के ईओ से शहरी क्षेत्रों व सड़क के किनारों पर किसी भी अवस्था में कूड़ा-कचरा न पाए जाने सम्बन्धी प्रमाण पत्र प्राप्त करें।‌‌

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सॉलिड वैस्ट के लिए जगहों का चिन्हांकन करें। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, डीएफओ डॉ अनिल कुमार पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : एमएलसी के लिए कल होगा मतदान, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज