बाराबंकी: 105 लोगों को मिला आयुष्मान गोल्डन कार्ड
मसौली/बाराबंकी। शुक्रवार को एक अभियान की तहत ग्राम पंचायत बड़ागांव एव देवकलिया में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये गये इस दौरान लक्ष्य से अधिक कुल 105 गोल्डेन कार्ड बनाये गये। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव कुमार एव सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिये। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के …
मसौली/बाराबंकी। शुक्रवार को एक अभियान की तहत ग्राम पंचायत बड़ागांव एव देवकलिया में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये गये इस दौरान लक्ष्य से अधिक कुल 105 गोल्डेन कार्ड बनाये गये। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव कुमार एव सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिये।
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत देवकलिया और बड़ागांव में कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री गोल्डेन कार्ड बनाए गये। पंचायत भवन बड़ागांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाये गये कैम्प में अर्जुन वर्मा के पर्यवेक्षण में आशा संगिनी गायत्री देवी की देखरेख में 82 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। वही ग्राम पंचायत देवकलिया में 23 आयुष्मान कार्ड बनाये गये।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड जनपद नोडल डॉ पंकज चौधरी व प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल डॉ राजीव सिंह ,सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार व एचईओ आसाराम चौधरी , एआरओ -एस एस चौधरी व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश कुमार पटेल ने निरीक्षण किया ।
सीएचसी बड़ागांव अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी और कोटेदारों का सहयोग रहा। डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा है कि गरीब व्यक्ति को इलाज के दौरान निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध है। जिसके लिए गांव गांव में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-यूपी एमएलसी चुनाव: बहराइच व श्रावस्ती के 3759 मतदाता कल करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
