बरेली: 2 साल पहले लिया था बक्सा, रुपये मांगे तो पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 800 रुपये कीमत का बक्सा उधार लेकर गए युवक ने दो साल बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए। अब दुकानदार ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसको पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के स्वालेनगर निवासी हर स्वरूप ने …

बरेली, अमृत विचार। 800 रुपये कीमत का बक्सा उधार लेकर गए युवक ने दो साल बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए। अब दुकानदार ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसको पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के स्वालेनगर निवासी हर स्वरूप ने बताया कि उनकी स्वालेनगर में दुकान है।

पास के रहने वाले राजेश 2 साल पहले उनसे एक बक्सा उधार लेकर गए थे। उस समय बक्से की कीमत 800 रुपये थी, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी राजेश ने उनके रुपये नहीं दिए। 6 अप्रैल को जब राजेश उनके सामने आए तो उन्होंने अपने रुपये चुकाने को कहां इस बात पर नाराज राजेश अगले दिन अपने साथी राम, राज कुमार, अरुण समेत अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गया, और उनके साथ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: जल्द सभी बैंकों में बिना एटीएम के निकलेंगे रुपये

संबंधित समाचार