बीजेपी जीतेगी विधानपरिषद की सभी 36 सीटें: विधायक योगेश शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 27 विधानपरिषद सीटों पर चुनाव शुरू हो गया है। लखनऊ में भी मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नगर निगम मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर लखनऊ के बख्शी का तालाब से विधायक योगेश शुक्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग सबसे पहले किया है। इसके बाद अब …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 27 विधानपरिषद सीटों पर चुनाव शुरू हो गया है। लखनऊ में भी मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नगर निगम मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर लखनऊ के बख्शी का तालाब से विधायक योगेश शुक्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग सबसे पहले किया है। इसके बाद अब अन्य विधायक, सांसद भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। लखनऊ-उन्नाव विधान परिषद सीट का चुनाव हो रहा है। अपने मत का इस्तेमाल करने के बाद विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 36 की सभी 36 विधान परिषद की सीटें जीतेगी।
विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 36 विधान परिषद की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे। 1990 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दोनों सदनों में किसी पार्टी को बहुमत मिलेगा। हमें जब बहुमत मिलेगा तो सभी योजनाओं को पास कराने में आसानी होगी। अभी तक विधानसभा में तो हम कोई प्रस्ताव रखकर पास करा लेते थे लेकिन विधान परिषद में ऐसा नहीं हो पाता था, लेकिन इस बार विधान परिषद में भी बहुमत होगा तो आसानी से सभी विधेयक पास हो जाएंगे। इससे गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
पढ़ें-कुपोषण पर वार
