रायबरेली: दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, कन्या भोज और भंडारे का हुआ आयोजन
रायबरेली। शनिवार को नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी है । कई मंदिरों में तो मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है । शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंशादेवी मंदिर में शनिवार प्रातः से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है । इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों ने …
रायबरेली। शनिवार को नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी है । कई मंदिरों में तो मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है । शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंशादेवी मंदिर में शनिवार प्रातः से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है । इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों ने भी भारी भीड़ है । लालगंज क्षेत्र के रालपुर गांव स्थित वैष्णव देवी मंदिर में आसपास के जनपदों से लोग दर्शन करने आए हुए है ।
यहां पर दर्शनार्थियों के वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है । ऊंचाहार के सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नंबर दो के सामने स्थित ज्वालादेवी मंदिर में भी प्रातः से ही दर्शन करने वाले लोगों की भीड़ है । यहां पर लोग पहुंचकर मंदिर में हवन पूजन कर रहें है । कई स्थानों पर कन्या भोज और भंडारे का अभी आयोजन किया गया है ।
पढ़ें-पीवी सिंधु का कोरिया ओपन जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में कोरियाई खिलाड़ी An Se-young ने हराया
