लखनऊ: बीच सड़क पर Birthday Party करना पड़ा भारी, हवाई फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास में युवकों के बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में आए कुछ युवकों ने शहीद पथ पर बीच सड़क जन्मदिन की पार्टी मनाई। जहां एक युवक ने रिवाल्वर …

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास में युवकों के बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में आए कुछ युवकों ने शहीद पथ पर बीच सड़क जन्मदिन की पार्टी मनाई। जहां एक युवक ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया।

अचानक हुई फायरिंग से राहगीर और वाहन सवार दहशत में आ गए। शुक्रवार देर शाम युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह कहा कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पहचान होते ही आरोपितों को दबोचने के लिए उनके घर पहुंच गई। आरोपित की पहचान सपा नेता नीरज सिंह के रूप में हुई। पुलिस को सख्त देख आरोपित नीरज और उसका साथी मनीष तिवारी पिस्टल के साथ खुद ही देर रात सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंच गये।

जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों के बारे में पता किया जा रहा हैं। इस हुड़दंग में शामिल सभी आरोपितों पर कार्रवाई होगी। वहीं फायरिंग करने वाला नीरज सपा कार्यकर्ता निकला।

पढ़ें-थप्पड़ विवाद :10 साल तक ऑस्कर समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे विल स्मिथ, लगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार