बढ़ती महंगाई को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, कहा- महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बढ़ते पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है। ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न …

लखनऊ। बढ़ते पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न प्रबंधन, न ही नियमन है और अगर सब कुछ बाज़ार के हवाले ही है तो फिर पेट्रोल, डीज़ल, गैस का मंत्रालय किसलिए। इस मंत्रालय को तत्काल भंग कर देना चाहिए! भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है।’

बता दें कि सीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद हुई है।

पढ़ें- UP MLC Election 2022 : रामपुर में 12 बजे तक हुई 26.38% वोटिंग, सीडीओ ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

संबंधित समाचार