मुरादाबाद : आधे दिन की ओपीडी में पहुंचे 1500 से अधिक मरीज, दवा वितरण काउंटर के बाहर लगी कतार
मुरादाबाद। द्वितीय शनिवार के अवकाश के चलते जिला पुरूष अस्पताल में हाफ डे ओपीडी चली। बावजूद इसके ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंचे। दवा वितरण काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। ओपीडी में इलाज कराने आए नौ सौ से अधिक नये मरीजों ने काउंटर पर पर्चा बनवाया। तीन …
मुरादाबाद। द्वितीय शनिवार के अवकाश के चलते जिला पुरूष अस्पताल में हाफ डे ओपीडी चली। बावजूद इसके ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंचे। दवा वितरण काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। ओपीडी में इलाज कराने आए नौ सौ से अधिक नये मरीजों ने काउंटर पर पर्चा बनवाया। तीन काउंटर पर पर्चे बने। छह सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीजों ने भी इलाज कराया। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बालरोग विशेषज्ञ कक्ष पर लगी रही। दवा वितरण काउंटर पर एक बजे के बाद भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि उनकी ओपीडी में सौ से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इसमें अधिकांश रक्तचाप, सीने में दर्द, सांस फूलने की समस्या से ग्रसित रहे। इन्हें नियमित जांच कराकर परामर्श की गई दवाएं समय पर लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी। बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में रहनुमा नौ साल, अबूजर दो साल, देवांश चार साल सहित 84 मासूम मरीजों को बालरोग विशेषज्ञ डॉ. वीर सिंह ने परामर्श दिया।
बताया कि उनकी ओपीडी में सौ से अधिक मरीज आए हैं। इन दिनों तेज गर्मी से वायरल बुखार, डायरिया आदि की समस्या बच्चों को अधिक हो रही है। उल्टी दस्त की शिकायत से भी बच्चे ग्रसित हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह अपने बच्चों को बाहर की खाद्य सामग्री, चिप्स कुरकुरे, आइसक्रीम आदि खाने से परहेज कराएं। तेज धूप में बाहर न जाने दें। यदि जाना जरूरी हो तो सिर पर कैप या छाता लेकर जाएं। जिससे तेज धूप से बचाव हो सके। कहा कि अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी उबालकर ठंडा कर पिएं। बाहर के कटे फल, जूस से भी दूरी बनाएं। ताजा और पौष्टिक आहार लें।
ये भी पढ़ें : देश के लिए सोना लाऊंगी, अनगिनत माही की ममता कुर्बान
