बांदा: भाई-बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। प्रदेश में बांदा के बबेरू थाना इलाके में एक जीजा ने अवैध संबंधों की वजह से अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे, जो कि रिश्ते में उसकी ममेरी बहन थी। पुलिस के अनुसार, मामला अवैध संबंधों का था। मृतक, आरोपी की पत्नी की …

बांदा। प्रदेश में बांदा के बबेरू थाना इलाके में एक जीजा ने अवैध संबंधों की वजह से अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे, जो कि रिश्ते में उसकी ममेरी बहन थी।

पुलिस के अनुसार, मामला अवैध संबंधों का था। मृतक, आरोपी की पत्नी की बुआ का लड़का था। मृतक के शादी से पहले अपनी ममेरी बहन के साथ संबंध थे। उसने बहन के साथ कुछ अश्लील वीडियो भी बनाए थे। जिनकी मदद से वो उसे ब्लैकमेल करके शादी के बाद भी संबंध बनाता रहा।

इस बात की खबर जब आरोपी के जीजा को लगी तो उसने साले को ऐसा करने से मना किया। लेकिन मृतक अपने जीजा को भी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मृतक साले ने जीजा से पैसे मांगे और पैसे ना मिलने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। जिसके बाद जीजा और उसके दोस्त ने मिलकर साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया और उसके साथ ही बाइक भी फेंक दी।

घटना के बाद पुलिस ने शव को देखा तो उन्हें हत्या का अंदाजा हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवक की हत्या की गई है।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह मामला बबेरू थाना के भदेहदु गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 मार्च को गांव के पास एक्सिडेंट हो गया है और शव पुलिया के नीचे पड़ा हुआ है। लेकिन जब पुलिस ने शव को देखा तो उन्हें हत्या की आशंका हुई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। रिपोर्ट आते ही यह साफ हो गया कि युवक की हत्या की गई है।

पढ़ें-बच्चों के खेल में शामिल करें गुल्लक, सिखाएं बचत के तरीके

संबंधित समाचार