हरदोई: शादी से पहले युवक ने मौत को लगाया गले, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी के लिए दिल्ली से लौटा युवक गांव तो पहुंचा, लेकिन घर नहीं। उसी युवक का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के घर कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई …

हरदोई। शादी के लिए दिल्ली से लौटा युवक गांव तो पहुंचा, लेकिन घर नहीं। उसी युवक का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के घर कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताते हैं कि टड़ियावां थाना इलाके के सेखौरा निवासी 19 साल सूरज बेटा चेतराम अपने दो भाइयों में बड़ा था। सूरज दिल्ली में रहकर मेहनत मज़दूरी करता था। घर वालों के मुताबिक सूरज की शादी की तैयारियां चल रही थी। 17 अप्रैल को तिलक होना तय था और 28 अप्रैल को शादी थी।

बताया गया है कि शुक्रवार के दिन सूरज दिल्ली से लौट कर गांव पहुंचा, लेकिन घर नही पहुंचा। जिसे ले कर उसके घर बेचैन हो उठे। काफी तलाश की गई। इसी बीच देर शाम सूरज का शव गांव के बाहर खड़े पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता हुआ देखा गया।

पिता चेतराम ने बताया सूरज की शादी सीतापुर के पिसावां थाने के बरमौला गांव से तय हुई थी। 17 अप्रैल को उसका तिलक होना तय हुआ था। जबकि 28 अप्रैल को बारात जानी थी। लोग आपस में इस तरह की बातें कर रहे हैं और आखिर शादी से 20 दिन पहले सूरज ने किस मजबूरी के चलते इस तरह का कदम उठाया ? वहीं उसके घर वाले फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि सूरज की मर्ज़ी के खिलाफ शादी हो रही थी। जिससे नाराज़ हो कर उसने इस तरह मौत को गले लगाने का फैसला लिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: बर्थडे सेलिब्रेशन में फायरिंग करना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार