UPSC CISF AC 2022 का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो छात्र सीआईएसएफ एसी (एक्सई) की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट के इंतजार में हैं उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीआईएसएफ एसी (एक्सई) परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित रहने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट …

जो छात्र सीआईएसएफ एसी (एक्सई) की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट के इंतजार में हैं उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीआईएसएफ एसी (एक्सई) परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित रहने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी।

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और चिकित्सा मानक परीक्षण (एमएसटी) के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों/शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा मानक परीक्षण (PST/PET/MST) की तारीख, समय और स्थान के बारे में सूचित करेगा।

वहीं परीक्षा से संबंधित अंक और अन्य विवरण फाइनल रिजल्ट के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर यानी इंटरव्यू आदि के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वहीं 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद अब होम पेज पर उपलब्ध UPSC CISF AC (Exe) रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना नाम देख सकते हैं। अब उम्मीदवार फाइल डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

इसे भी पढ़ें-

Lucknow University: PG क्लास के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें 11 अप्रैल से, जानें पूरी डिटेल

संबंधित समाचार