गौतम बुद्ध नगर: व्यापारियों और RWA के साथ हुई बैठक, शहर में सुरक्षा को लेकर रखी गई मांग
गौतम बुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा शाम में पैदल मार्च किया जा रहा है। और पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, व्यापारियों की मांग के लिए आज बीटा-2 थाने में एक बैठक का आयोजन किया …
गौतम बुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा शाम में पैदल मार्च किया जा रहा है। और पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, व्यापारियों की मांग के लिए आज बीटा-2 थाने में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में नोएडा के व्यापारी और RWA के पदाधिकारी मौजूद रहे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने सभी व्यापारियों और RWA के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को जाना।
व्यापारियों ने की मांग
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया, शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है। शहर में काफी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिसको पुलिस गश्त बढ़ा कर रोक सकती है।
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे
व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं की भी मांग की है। कहा है कि, पुलिस प्राधिकरण शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जिससे शहर की सुरक्षा-व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बढ़ाये जाये संख्या
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की बात रखी। व्यापारियों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। अभी भी काफी ऐसी जगह हैं जहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम है।
पुलिस अधिकारियों ने सभी व्यापारियों और RWA के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना और जल्द उनकी समस्याओं के समाधान की बात कही। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने कहा कि आपकी जागरूकता ही क्राइम पर लगाम लगा सकती हैं। और आगर संदिग्ध व्यक्ति आपको दिखे तो इसकी सूचना तुरंत आप पुलिस को दें। इसके अलावा किसी भी तरह की घटना की जानकारी आप पुलिस को दें।
