संभल : गंगा में डूबी लापता तीन किशोरियों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के हरि बाबा आश्रम पर शुक्रवार को नहाते समय 9 लोग गंगा में डूब गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और गोताखोर की मदद से छह लोगों को बचा लिया था, जबकि तीन किशोरियां गंगा में लापता हो गईं। शनिवार को लापता तीन किशोरियां में से …

संभल, अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के हरि बाबा आश्रम पर शुक्रवार को नहाते समय 9 लोग गंगा में डूब गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और गोताखोर की मदद से छह लोगों को बचा लिया था, जबकि तीन किशोरियां गंगा में लापता हो गईं। शनिवार को लापता तीन किशोरियां में से एक किशोरी का गोताखोरों ने शव बरामद किया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है। मौके पर जिलाधिकारी और थाना पुलिस तैनात हैं। डीएम संजीव रंजन का कहना है कि एक किशोरी का शव बरमाद कर लिया गया है। अन्य दो किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पीएससी बल के जवान लगाए गए हैं। जल्द ही किशोरियों को तलाश लिया जाएगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार को कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र खुशीराम के बेटे बिट्टू और भतीजी निर्मला का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। करीब सुबह दस बजे परिवार के सभी लोग मुंडन संस्कार कराने के लिए बोलेरो पिकअप से सवार होकर रजपुरा क्षेत्र के श्री हरिबाबा बांध आश्रम स्थित गंगा घाट पर आए थे। इनके साथ पड़ोस के कुछ और लोग भी थे। सभी लोग गंगा घाट पर पहुंचे और बारी-बारी से नहाने लगे, जबकि जितेंद्र के परिवार वाले अपने बच्चों के मुंडन संस्कार में जुट गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ लोग गंगा में नहाने लगे और नहाते समय गहरे पानी में उतर गए। तेज बहाव होने के बाद वह लोग पानी में डूबने लगे। इनको डूबते हुए देख यहां मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े और डूबते हुए छह लोगों को बचा लिया। जबकि तीन किशोरियों के शव का पता देर रात तक नहीं चल पाया था। लेकिन शनिवार को एक ओर किशोरी का शव बरामद हुआ है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

किशोरियों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
24 घंटे में पीएसी के जवान और एसडीआरएफ के पचास से अधिक जवानों ने दो शवों को निकाल लिया है और अभी एक शव पानी बाकी है। जिससे भी जल्दी ही निकाल लिया जाएगा। निकाले शवों को पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौंप दिये गए हैं। इस घटना में मरने वाली किशोरियों के परिजनों को दैवीय आपदा के अनुसार चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे।

ये भी पढ़ें … संभल : गंगा में नहाते समय 9 डूबे, तीन किशोरियां लापता

संबंधित समाचार