अलीगढ़: बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर रात युवक से नकदी और चेन लूटी, हुए फरार
अलीगढ़। गांव जसरथपुर निवासी सतेन्द्र सिंह का बेटा केवलसिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, और कहा है कि वह अलीगढ़ में समर्सिबल का काम करता है। देर रात अलीगढ़ से घर के लिए राशन का सामान लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था। अकराबाद में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों …
अलीगढ़। गांव जसरथपुर निवासी सतेन्द्र सिंह का बेटा केवलसिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, और कहा है कि वह अलीगढ़ में समर्सिबल का काम करता है। देर रात अलीगढ़ से घर के लिए राशन का सामान लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था। अकराबाद में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने GT रोड पर ओवरव्रिज के ऊपर एक बाइक सवार युवक से नकदी और चेन लूट लिए और फरार ह़ो गये।
शुक्रवार की रात समय करीब 9.30 बजे उसकी बाइक ओवरव्रिज के ऊपर पहुंची कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। युवक के साथ मारपीट करते हुये गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे पर्स से साढ़े 17 हजार रुपये, मोबाइल, ATM कार्ड लूटकर फरार हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित सतेंद्र से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। सतेंद्र सिंह ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें-UP MLC Election: सपा-भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद, मतगणना 12 अप्रैल को
