पीलीभीत: पति की मौत के बाद देवर ने लूटी अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता पर देवर से शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब बच्चों के साथ रहने की बात कही तो उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन देवर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस …

पीलीभीत, अमृत विचार। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता पर देवर से शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब बच्चों के साथ रहने की बात कही तो उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन देवर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सास-ससुर और देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की एक सितंबर 2021 को मौत हो गई थी। इसके बाद से वह ससुराल में बच्चों संग रहती थी। ससुराल वाले देवर से दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे मगर, पीड़िता ने इनकार कर दिया। बच्चों के साथ रहने की बात कह दी थी। आरोप है कि इस बात से ससुराल वाले नाराज हो गए और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

दो नवंबर 2021 को वह कमरे में थी। इस दौरान देवर कमरे में घुस आया और उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया। इसकी थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर देवर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ट्रेनों में सोती महिलाओं को बनाता निशाना, और चंद मिनटों में जेवर नकदी लेकर हो जाता फरार

संबंधित समाचार