हल्द्वानी: सेवा बहाली की मांग को लेकर विधायक से मिले आउटसोर्स कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं दे रहे स्टाफ नर्स और लैब टैक्नीशियनों ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि कोरोना काल में उन्होंने जान जोखिम में डालकर दिन-रात सेवाएं दीं। लेकिन मार्च 2022 से करीब 50 कर्मचारियों को निष्काषित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं दे रहे स्टाफ नर्स और लैब टैक्नीशियनों ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि कोरोना काल में उन्होंने जान जोखिम में डालकर दिन-रात सेवाएं दीं। लेकिन मार्च 2022 से करीब 50 कर्मचारियों को निष्काषित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने रिक्त पदों में समायोजित करने के साथ ही दो वर्ष की प्रोत्साहन राशि और अनुभव प्रमाण पत्र दिलाने की मांग की है।

विधायक से मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कोविड की लहर के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुये अस्पताल में मरीजों की सेवाएं दीं लेकिन जब कोविड का असर कम हो गया तो अस्पताल से सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के समय अस्पतालों में अपनी सेवायें देने वाले स्टाफ को नौकरी से हटाना अमानवीय है। जबकि नौकरी के दौरान कई कर्मचारी कोविड पॉजिटिव भी हुये। विधायक ने भरोसा देते हुये कहा कि वह सरकार के सामने कर्मचारियों को अन्य अस्पतालों में समायोजित करने की मांग उठायेंगे। उन्होंने इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी पत्र भेजा है। इस दौरान आकाश रावत, मंजूल राणा, राहुल आर्या, गोविंद प्रसाद, प्रियंका धौनी, नेहा मेर, हरीश राणा, अवतार भंडारी आदि रहे।

संबंधित समाचार