कानपुर देहात में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ विधान परिषद का चुनाव, 97.81 प्रतिशत हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। कानपुर देहात में कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव का मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया था और ठीक 4:00 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। कानपुर देहात में 15 मतदान केंद्रों पर कुल 97.81% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद …

कानपुर देहात। कानपुर देहात में कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव का मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया था और ठीक 4:00 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। कानपुर देहात में 15 मतदान केंद्रों पर कुल 97.81% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा से अविनाश चौहान व सपा से निवर्तमान एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव के भाग्य का फैसला मत पेटी में कैद हो गया है। 12 अप्रैल को मतगणना के बाद दोनों ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

कानपुर देहात में मतदान केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।एक कंपनी बीएसएफ व दो कंपनी पीएससी मतदान केंद्रों पर तैनात रही और साथ ही भारी पुलिस बल तैनात हैं।केंद्र के आसपास सघन निगरानी के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। जो हर एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर बनाए में हुई थी वही जिले में मतदान के दौरान लगातार पुलिस अधीक्षक भ्रमण करते हुए भी नजर आ रहे थे।

1518 मतदाताओं ने किया मतदान

कानपुर देहात में कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद सदस्य के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 97.81 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें पुरुष मतदात 891थे जिनमे से 870 ने अपने मत का प्रयोग किया तो वही महिला मतदात 661 थी जिनमे से 648 ने अपने मत का प्रयोग किया।कानपुर देहात में कुल मतदात की संख्या 1552 थी जिसमें 1518 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।

यहां पर हुआ मतदान

कानपुर देहात में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकबरपुर, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर, अमरीधा, संदलपुर, राजपुर, मलासा, मैथा, सरवनखेड़ा समेत सभी दस ब्लॉक कार्यालयों में मतदान हुआ और वहीं पुखरायां, रूरा, शिवली, सिकंदरा नगर पंचायत कार्यालय में सभासद वोट डाले।इसी के साथ जिला पंचायत कार्यालय माती में जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के लिए पहुंच थे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष के खेत में जलाए फसल के अवशेष, धुएं से लोग हुए परेशान

संबंधित समाचार