व्यक्ति का व्यक्तित्व निखारती है शिक्षा: डॉ. रामप्रकाश
हरदोई। सुरसा ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल बरहा के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत छात्राओं शिक्षा की अलख जलाते हुए जागरुकता रैली निकाली। बीईओ डा. रामप्रकाश ने हरी झंडी को दिखाते हुए रैली को रवाना किया। जागरुकता रैली में विद्यालय के छात्रों ने स्कूल चलो अभियान के लिए तरह-तरह के स्लोगन से …
हरदोई। सुरसा ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल बरहा के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत छात्राओं शिक्षा की अलख जलाते हुए जागरुकता रैली निकाली। बीईओ डा. रामप्रकाश ने हरी झंडी को दिखाते हुए रैली को रवाना किया। जागरुकता रैली में विद्यालय के छात्रों ने स्कूल चलो अभियान के लिए तरह-तरह के स्लोगन से सभी को प्रेरित किया।
बीईओ सुरसा डॉ. रामप्रकाश ने बताया की शिक्षा से ही व्यक्ति महान बनता है, आने वाले समय में प्रत्येक बालक-बालिका किसी भी हालत में से शिक्षा से दूर न रहें। इसके लिए सरकार और प्रशासन हर संभव मदद और सहयोग कर रहा है। हम सभी का ये पूर्ण दायित्व और जिम्मेदारी भी है की सभी बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालय भेजना सुनिश्चित कराएं।
बच्चों को प्रोत्साहन के लिए ही उन्हें निशुल्क शिक्षा और किताबें, यूनिफार्म और भोजन की व्यवस्था सरकार वहन करती है। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सभी बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। प्रधान उदय प्रताप सिह पाल ने ग्राम पंचायत में सभी बच्चों को शत प्रतिशत दाखिला करवाने के लिए गांव में भ्रमण कर अभिभावकों प्रेरित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी गिरींद्र वर्मा, प्रधानाध्यापिका मंजू वर्मा अर्पित मिश्र नाजनीन फातिमा व अभिभावक अवधेश कुमार भोजपाल आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खराब गुणवत्ता के सेनेटरी पैड बांटने को मजबूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अधिकारियों का जवाब चौकाने वाला
