बरेली: रैली निकाल महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षित परिवेश, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन से एक महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई। इसके साथ ही महिला दरोगाओं और सिपाहियों ने पार्क, स्कूल और कॉलेज में जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। रैली …

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षित परिवेश, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन से एक महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई। इसके साथ ही महिला दरोगाओं और सिपाहियों ने पार्क, स्कूल और कॉलेज में जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया।

रैली को सीओ क्राइम डा. दीपशिखा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद यह रैली पुलिस लाइन से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुए चौकी चौराहा, सिविल लाइंस चौकी से चौपुला होते हुए पुलिस लाइन तक आई। इसके बाद मिशन शक्ति की टीमें शहर के कई पार्क, स्कूल और कॉलेज के साथ कोचिंग सेंटर पर पहुंची और छात्राओं समेत महिलाओं को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पत्नी पर जानलेवा हमला करने पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार