अयोध्या: पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत शातिर चोरों के अतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषणों और अन्य सामाग्री समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर पड़ोसी जनपद के रहने वाले हैं जो जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। थाना इनायतनगर व थाना कोतवाली …

अयोध्या। पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत शातिर चोरों के अतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषणों और अन्य सामाग्री समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर पड़ोसी जनपद के रहने वाले हैं जो जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

थाना इनायतनगर व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा  इनायतनगर क्षेत्र में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के पांच सदस्य को शनिवार सुबह रसुलपुर के पास नवनिर्मित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी के समान बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने की चैन, एक अंगूठी, बाला, पायल व नगद 4700 रुपये बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनीश पाण्डेय निवासी ग्राम भगवानपुर थाना धनपतगंज, इन्द्रनाथ यादव निवासी ग्राम नरायनपुर धोबी भार थाना धनपतगंज , वाटिका यादव निवासी ग्राम लाला का पुरवा बरौली थाना धनपतगंज, कन्हैया लाल सोनी निवासी ग्राम हरौरा बाजार थाना धनपतगंज सुल्तानपुर व देवनाथ यादव निवासी ग्राम जासरपुर थाना बीकापुर अयोध्या के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपियों पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के विरूद्घ इनायतनगर और अन्य थानों में चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु व श्रीकांत की हार के साथ कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

संबंधित समाचार