सहारनपुर: चार हिस्ट्रीशीटर बदमाश भविष्य में अपराध ना करने की तख्ती लेकर पहुंचे थाने
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की दूसरी पारी में कानून का भय अब निचले स्तर पर सक्रिय बदमाशों तक पहुंच गया है जिसके परिणामस्वरूप आये दिन आदतन अपराधी भविष्य में अपराध न करने की लिखित तख्ती गले में टांग कर पुलिस थाने पहुंच रहे हैं। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की दूसरी पारी में कानून का भय अब निचले स्तर पर सक्रिय बदमाशों तक पहुंच गया है जिसके परिणामस्वरूप आये दिन आदतन अपराधी भविष्य में अपराध न करने की लिखित तख्ती गले में टांग कर पुलिस थाने पहुंच रहे हैं।
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को यह दावा करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रवैये को देखते हुए जिले के थाना रामपुर मनिहारान में लूट, हत्या और वाहन चोरी के मामलों में वांछित चार हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने भविष्य में अपराध न करने के हलफनामे के साथ खुद को कानून के हवाले कर दिया।
तोमर ने बताया कि नदीम पुत्र यामीन, नफीस पुत्र रफीक, नौशाद पुत्र सईद और आजाद पुत्र सफीक अपने हाथों में अपराध ना करने की लिखित तख्तियां लेकर और हलफनामे के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कोतवाली निरीक्षक के सामने शपथ ली कि वे भविष्य में अपराध नहीं करेंगे। मेहनत मजूदरी करके अपना एवं परिवार का पेट पालेंगे।
कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने चारों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को यह चेतावनी देकर छोड़ दिया कि वे पुराने मामलों की तफ्तीश के लिये बुलाये जाने पर थाने में पेश होंगे, सामान्य नागरिक के तौर पर रहेंगे और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बाहुबली विधायक अभय सिंह व उनके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
