शाहजहांपुर: जिपं अध्यक्ष के जेठ की बीएसएफ जवान से कहासुनी, मारपीट
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर की विधान परिषद सीट के लिए जिला पंचायत के बूथ पर वोट डालने जा रहे हेल्पर को रोकने पर विवाद हो गया। विवाद में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के जेठ व नियामतपुर के ग्राम प्रधान अभय यादव की बीएसएफ जवान के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पीलीभीत-शाहजहांपुर की विधान परिषद सीट के लिए जिला पंचायत के बूथ पर वोट डालने जा रहे हेल्पर को रोकने पर विवाद हो गया। विवाद में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के जेठ व नियामतपुर के ग्राम प्रधान अभय यादव की बीएसएफ जवान के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं हैं। हालांकि मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पंचायत बूथ संख्या एक बार कुल 50 वोट हैं। ठीक सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। बताते हैं कि शनिवार को जिला पंचायत स्थित बूथ पर मतदान के दौरान जिपं अध्यक्ष के जेठ ने एक हेल्पर को भेजा था। जिस पर बीएसएफ के जवान ने उन्हें रोक लिया। इस पर जिपं अध्यक्ष के जेठ अभय यादव वहां पहुंच गए और बीएसएफ जवान से बातचीत करने लगे।
इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि इस विवाद में अभय यादव के सिर में हल्की चोट पहुंची तो वहीं बीएसएफ का जवान भी चोटिल हो गया। हालांकि घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे की शिकायत करने की बात कहीं, लेकिन लोगों के समझाने के बाद दोनों ने आपस में समझौता कर दिया।
अभय बोले- नहीं हुई मारपीट
इस मामले में जब जिला पंचायत अध्यक्ष के जेठ अभय यादव से बात की तो उन्होंने विवाद की घटना से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मारपीट नहीं हुई, बूथ का गेट लगने से चोट आई हैं। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पति अजय यादव का कहना है कि बीएसएफ जवान हेल्पर को रोक रहा था। बताने की कोशिश की तो जवान भिड़ गया था। इस पर डीएम-एसपी भी मौके पर आ गए थे, जिनसे शिकायत की है।
ये भी पढ़ें-
