लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में मिले शव की हुई पहचान, बालागंज की रहने वाली है महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में गत शुक्रवार मिले महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। शव की पहचान सआदतगंज के बालागंज के रहने वाले परहाना अहमद की पत्नी फराज के रूप में हुई है। ठीक नहीं थी महिला की मानसिक स्थिति गोमती नगर …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में गत शुक्रवार मिले महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। शव की पहचान सआदतगंज के बालागंज के रहने वाले परहाना अहमद की पत्नी फराज के रूप में हुई है।

ठीक नहीं थी महिला की मानसिक स्थिति

गोमती नगर विस्तार कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गत शुक्रवार जनेश्वर पार्क झील में महिला का शव मिला था। शिनाख्त के बाद परिजनों ने पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह वह मानसिक बीमारी के कारण परेशान थी। गुरुवार रात 9 बजे अपने ससुराल सआदतगंज से मायके काकोरी कोठी आई थी। इसी दौरान उसने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:-लविवि में वीसी केयर फंड की हुई शुरुआत, छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद

संबंधित समाचार