बहराइच: आग लगने पर पाया काबू, नदी में डूबे युवक को दिया जीवन, एसएसबी के जवानों ने किया सतर्कता अभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार को प्रचालन सतर्कता अभ्यास किया। जिसमें आपदा के समय कैसे बचें और दूसरे को बचाएं। इसका अभ्यास किया। साथ ही मानव तस्करी पर लोगों को जागरूक किया। नानपारा तहसील क्षेत्र में स्थित सशस्त्र सीमा बल 42वी वाहिनी अपने कार्यक्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर प्रचालन सतर्कता अभ्यास …

बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार को प्रचालन सतर्कता अभ्यास किया। जिसमें आपदा के समय कैसे बचें और दूसरे को बचाएं। इसका अभ्यास किया। साथ ही मानव तस्करी पर लोगों को जागरूक किया। नानपारा तहसील क्षेत्र में स्थित सशस्त्र सीमा बल 42वी वाहिनी अपने कार्यक्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर प्रचालन सतर्कता अभ्यास कर रही है।

एसएसबी जवानों ने शनिवार को सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों के सामने आपदा से बचने के अभ्यास किए। जिसमें आग लगने पर कम हानि होने, नदी में डूबे युवक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देने और भूकंप आने पर कैसे सुरक्षित बचें व लोगों को बचाएं, इस पर अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल मानव तस्करी को रोकने में अपना अमूल्य योगदान दे रही है।

प्रचालन सतर्कता अभ्यास के दौरान 42वी वाहिनी की मानव तस्करी रोधी ईकाई की टीम भी भारत नेपाल सीमा पर बच्चो एवं ग्रामीणों को मानव तस्करी के संभावित खतरों के बारे में कार्यशाला चला कर जागरूक किया जा रहा है । साथ ही साथ 42वीं वाहिनी की राहत एवं बचाव दल भी सीमावर्ती नागरिकों को प्राकृतिक/अप्राकृतिक आपदाओं से बचने के तौर तरीकों के बारे मे अवगत कराया जा रहा है।

वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार , द्वितीय कमान अधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह अभ्यास एक नियमित अभ्यास है जो बल की कार्यशैली का एक महत्वपूर्ण भाग है । इस अभ्यास में वाहिनी के सभी अधिकारी/जवान पूरे उत्साह एवं लगन से सहभागिता कर रहे है।

यह भी पढ़ें:-बरेली:  नवाबगंज में वोट डालने को लेकर टकराव की बनी स्थिति, एसडीएम ने संभाली

संबंधित समाचार