बरेली: डीफार्मा के बच्चों ने किया हर्बल औषधि उद्यान का भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी विभाग के डी. फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने शनिवार को रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक दिवसीय हर्बल औषधि उद्यान का भ्रमण किया, जिसमें छात्र छात्राओं ने जाना कि हर्बल औषधि उद्यान में तुलसी, कपूर इलाइची, सौंफ व हल्दी के पौधे कैसे …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी विभाग के डी. फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने शनिवार को रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक दिवसीय हर्बल औषधि उद्यान का भ्रमण किया, जिसमें छात्र छात्राओं ने जाना कि हर्बल औषधि उद्यान में तुलसी, कपूर इलाइची, सौंफ व हल्दी के पौधे कैसे लगाए जाते हैं।

गार्डन निरीक्षक जितेन्द्र ने बताया कि हर पौधा अपने अलग गुण के लिए जाना जाता है। जैसे अश्वगंधा पौधे का उपयोग रक्त चाप को ठीक करने में किया जाता है। फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य डा. पंकज मिश्रा ने भ्रमण के महत्व व विद्यार्थियों को फार्मेसी में औषधि पौधों की उपयोगिताओं को समझाया । इस मौके पर शिक्षक जीवन चंद्र पांडेय, वर्षा सैनी, सृष्टि कटियार, जगमोहन गंगवार, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  नवाबगंज में वोट डालने को लेकर टकराव की बनी स्थिति, एसडीएम ने संभाली

संबंधित समाचार