कोलंबिया: गुरिल्ला युद्ध में तीन जवानों की मौत, छह अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोगोटा। कोलंबिया में एंटिओक्विया डिपार्टमेंट के इटुआंगो नगरपालिका के पास सेना के गश्त के दौरान घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। कोलंबियाई सेना ने यह जानकारी दी है। ???Paz en sus tumbas, no habran palabras suficientes para honrar a nuestros …

बोगोटा। कोलंबिया में एंटिओक्विया डिपार्टमेंट के इटुआंगो नगरपालिका के पास सेना के गश्त के दौरान घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। कोलंबियाई सेना ने यह जानकारी दी है।

सेना ने एक बयान में कहा, ”शुक्रवार आठ अप्रैल की रात को आतंकवादियों ने सड़क पर एक सैन्य वाहन को निशाना बनाते हुए विस्फोटकों से हमला किया।” इसमें घायल हुए छह जवानों का एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सेना ने कहा, इस हमले के पीछे गुरिल्ला समूह कोलंबिया रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज (एफएआरसी) का हाथ है।

यह एक ऐसा गुरिल्ला समूह है, जिसकी गतिविधियों पर साल 2016 से रोक लगा दी गई है। अब यह एक विपक्षी राजनीतिक दल है। इसके बावजूद समूह के कुछ असंतुष्ट सदस्यों ने हथियार नहीं डाले हैं और अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। बयान में सेना ने कहा, ”(हम) अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन करने वाले अवैध साधनों का उपयोग कर युद्ध करने के खिलाफ अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में शिकायतें दर्ज करायेंगे।”

ये भी पढ़ें:- Pakistan Political Crisis: सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर संकट, प्रवक्ता के घर छापेमारी, जब्त किए गए फोन

संबंधित समाचार