हीरो स्प्लेंडर के कई मॉडल हुए बंद, कंपनी ने कीमतों में भी की बढ़ोतरी, जानें पूरी प्राइस लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स के प्राइसेस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बता दें स्प्लेंडर सीरीज अब 500 से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, बाइक पर कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। बता दें स्प्लेंडर के अलावा हीरो मोटोकॉर्प की …

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स के प्राइसेस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बता दें स्प्लेंडर सीरीज अब 500 से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, बाइक पर कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। बता दें स्प्लेंडर के अलावा हीरो मोटोकॉर्प की अन्य बाइक भी महंगी हो गई हैं। आइए जानते हैं स्प्लेंडर सीरीज की पूरी प्राइस लिस्ट।

स्प्लेंडर प्लस की कीमत अब 69380 रुपये है पहले यह 68590 रुपये थी। स्प्लेंडर प्लस i3S की कीमत 70700 रुपये है पहले 69790 रुपये थी। वहीं स्प्लेंडर प्लस i3S मैट शील्ड गोल्ड की कीमत अब 71700 रुपये है पहले ये 70790 रुपये थी। 2022 सुपर स्प्लेंडर ड्रम की कीमत 75700 रुपये है। पहले यह 74700 रुपये की थी। 2022 सुपर स्प्लेंडर डिस्क की कीमत 79600 रुपये है पहले इसकी कीमत 78600 रुपये थी। वहीं स्प्लेंडर प्लस 100 मिलियन, सुपर स्प्लेंडर ड्रम और सुपर स्प्लेंडर डिस्क को कंपनी ने बंद कर दिया है.

बता दें हीरो सुपर स्प्लेंडर कम्यूटर बाइक में BS6 मानक के 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 10.72 बीएचपी की पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 8,000rpm पर 7.91bhp की पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

वहीं इस बीच, कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने मार्च 2022 में दोपहिया वाहनों की 4,50,154 यूनिट की सेल की है। स्प्लेंडर-निर्माता ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 4,15,764 टूव्हीलर व्हीकल की सेल की, जबकि 34,390 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया। कंपनी ने कहा कि यह पिछले महीने बेची गई यूनिट के मुकाबले बढ़ोतरी है क्योंकि उसने फरवरी 2022 में 358,254 मोटरसाइकिल और स्कूटर डिलीवर किए।

इसे भी पढ़ें-

लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानें ताजा कीमतें

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव