बहराइच: वन विभाग का हाल बेहाल!, वनकर्मी बोले- न पिंजड़ा है और न गोला, कैसे पकड़ें तेंदुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के गंगापुर चारागाह में तेंदुए ने गाय पर हमला कर मार डाला। डीएफओ के निर्देश पर वन कर्मी पहुंचे। सभी ने फोटोग्राफी कर रिपोर्ट डीएफओ को भेज दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज ककरहा के ग्राम गंगापुर चारागाह निवासी देव मुनि पुत्र राम कैलाश की बछिया पर शनिवार की दोपहर …

बहराइच। ककरहा रेंज के गंगापुर चारागाह में तेंदुए ने गाय पर हमला कर मार डाला। डीएफओ के निर्देश पर वन कर्मी पहुंचे। सभी ने फोटोग्राफी कर रिपोर्ट डीएफओ को भेज दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज ककरहा के ग्राम गंगापुर चारागाह निवासी देव मुनि पुत्र राम कैलाश की बछिया पर शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।

तेंदुए के हमले की सूचना वन रेंज के कर्मचारियों को दी गई, लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। रात में तेंदुए ने फिर से उसी बछिया पर हमला कर 10 मिनट के अंदर मौत के घाट उतार दिया। इसकी भी सूचना वन विभाग को फोन द्वारा दी गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। अंत में ग्रामीणों द्वारा गाय की बछिया का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाया गया।

ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की घटना की सूचना डीएफओ आकाशदीप वधावन को फोन पर दी। डीएफओ को फोन पर सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए फोटो खींचकर चले गए। घटना स्थल से वन कर्मचारियों के वापस जाते समय ग्रामीणों द्वारा आपबीती बताकर घटना स्थल पर पिंजड़ा लगाने एवं गोला पटाखा देने की बात कही।

जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने जवाब देते हुए कहा कि न तो मेरे पास पिंजड़ा है और न ही गोला है।जिससे ग्रामीणों द्वारा वन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए वन विभाग की कार्यशैली को कोसते हुए मृत  बछिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तेंदुए के बार-बार आबादी के बीच पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें: हीरो स्प्लेंडर के कई मॉडल हुए बंद, कंपनी ने कीमतों में भी की बढ़ोतरी, जानें पूरी प्राइस लिस्ट

संबंधित समाचार