हरदोई: धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मोत्सव
हरदोई। नगर के राम जानकी मंदिर में धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया ।संतोष भाई जी के मुखारविंदु से श्री राम स्तुति गायन किया गया। बताते चलें नगर के रामजानकी मंदिर में प्रभु राम का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों ,फूलों व झालरों से सजाया गया। कथा मर्मज्ञ …
हरदोई। नगर के राम जानकी मंदिर में धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया ।संतोष भाई जी के मुखारविंदु से श्री राम स्तुति गायन किया गया। बताते चलें नगर के रामजानकी मंदिर में प्रभु राम का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों ,फूलों व झालरों से सजाया गया। कथा मर्मज्ञ संतोष भाई जी ने श्री राम स्तुति प्रस्तुत की। जैसे ही घड़ी की सही होने दोपहर का बजे 12 बजाया । पूरा मंदिर परिसर भए प्रकट कृपाला दीन दयाला के स्वरों से गुंजायमान हो गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी मैथिली शरण द्वारा प्रभु राम की आरती उतारी गई। मंदिर के संरक्षक राकेश अग्रवाल, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शुक्ला सहित अन्य भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थापित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां दी। प्रभु के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दर्जनों भक्त श्री राम जानकी मंदिर में उपस्थित हुए। भक्ति गीतों व रामधुनो पर झूमते गाते भक्तों ने धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया ।मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
पढ़ें-वित्त मंत्री 23 अप्रैल को सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों के साथ करेंगी बैठक
