IPL 2022 : हार के बाद डगमगा गया चेन्नई सुपर किंग्स का आत्मविश्वास, कोच स्टीफन फ्लेमिंग बोले- हम पूरी तरह से हैं फेल
मुम्बई। यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक सबसे खराब सीजन साबित हुआ है। अब तक के आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी खराब शुरुआत कभी नहीं की। चेन्नई को अपने पहले चारों मुकाबलों में हार का स्वाद चखना पड़ा है। टूर्नामेंट में चेन्नई की उम्मीदों को जीवित रखने को …
मुम्बई। यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक सबसे खराब सीजन साबित हुआ है। अब तक के आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी खराब शुरुआत कभी नहीं की। चेन्नई को अपने पहले चारों मुकाबलों में हार का स्वाद चखना पड़ा है। टूर्नामेंट में चेन्नई की उम्मीदों को जीवित रखने को लेकर चर्चा भी शुरु हो गई है। शनिवार को सनराइजर्स के हाथों मिली आठ विकेट की करारी हार के बाद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की प्रतिक्रिया सामने आयी है। जिसमें उन्होंने यह बात स्वीकारी है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे का आत्मविश्वास डगमगाने लगा है।
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “संक्षिप्त में, हमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।” स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “शायद हर पहलू (खेल के) एक चिंता का विषय है। हम एक तरह से सीख रहे हैं। हमारे पास खिलाड़ी की उपलब्धता के बारे में कुछ समस्याएं हैं, और कुछ क्षेत्रों में थोड़ी कम शक्ति है।” उन्होंने आगे कहा कि “हम कोई मैच नहीं जीत रहे हैं। किसी भी गेम को जीतने के करीब नहीं पहुंचने के कारण, आपको थोड़ा आत्म-संदेह होता है, और खिलाड़ियों को थोड़ा निरसता आती है। इसलिए हमें बस यह सब ठीक करना है और लय को वापस प्राप्त करने की कोशिश करनी है और टूर्नामेंट में वापस आना है।”
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर किंग्स को झटका लगा था। दीपक चाहर, जिन्हें उन्होंने मेगा नीलामी में 14 करोड़ रूपए में खरीदा था, वह अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। इसके बाद एडम मिल्न ने भी केकेआर के ख़िलाफ़ खेले गए पहले मुकाबले के बाद से ही कोई मैच नहीं खेला है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह चयन के लिए उपलब्ध है या नहीं। स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि “हम विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग में कमी रह रही है। आत्मविश्वास हासिल करने के लिए एक या दो अच्छे प्रदर्शन की दरकार होती है। लेकिन इस वक्त हम इसे हाशिल करने के मामले में काफी पीछे चल रहे हैं। ”
ये भी पढ़ें : Hockey Pro League : इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रो लीग मैच रद
