फिल्म ‘दसवीं’ में निमरत कौर की एक्टिंग के कायल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा लेटर और भेजा फूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म दसवीं में निमरत कौर के अभिनय की तारीफ की है और उन्होंने अपने हाथ से लिखा लेटर और फूलों का गुलदस्ता भेजा है। बिग बी को फिल्म दसवीं में निमरत कौर की परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एप्रिसिएशन लेटर लिखा। इस बात …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म दसवीं में निमरत कौर के अभिनय की तारीफ की है और उन्होंने अपने हाथ से लिखा लेटर और फूलों का गुलदस्ता भेजा है। बिग बी को फिल्म दसवीं में निमरत कौर की परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एप्रिसिएशन लेटर लिखा।

इस बात की जानकारी निमरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी।

एक्ट्रेस ने लिखा, “जब मैंने 18 साल पहले मुंबई शहर में कदम रखा था। तब यह कल्पना ही जेहन में थी कि एक दिन अमिताभ बच्चन मुझे मेरे नाम से मुझे जानें। एक टेलीविजन ऐड में उन्होंने मेरी सराहना की और आज सालों बाद एक नोट और फूल भेजे हैं। अमिताभ बच्चन सर आपको मेरा सहप्रेम, अनंत धन्यवाद। आज अल्फाज और भावनाएं, दोनों कम पड़ रही हैं। आपका यह स्नेहपूर्वक पत्र आजीवन मुझे प्रेरित करता रहेगा और आपके इस अमूल्य गुलदस्ता रूपी आशीर्वाद की महक मेरी जिंदगी के हर कदम पर बनी रहेगी। आपसे मिली इस शाबाशी से एक चुप्पी महसूस हो रही है…जैसे किसी विशाल पर्वत या प्राचीन मंदिर के सामने होती है। आपकी श्रद्धापूर्वक, सदैव आभारी, निमरत।”

गौरतलब है कि फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन, निमरत कौर और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है।

पढ़ें-रायबरेली: शराब माफिया की करोड़ो रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार