अयोध्या: जिले में फिर हुई आरोग्य मेले की शुरुआत, 34 पीएचसी पर देखे गये 1908 मरीज
अयोध्या। पिछले वर्ष कोरोना की दूसरी लहर में स्थगित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की शुरुआत रविवार से एक साल बाद हुई। प्रत्येक रविवार को होने वाले इस मेले में कुल 1908 मरीज देखे गए। मेले का आयोजन जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। हालांकि मेले का उद्घाटन विधायकों को करना था, लेकिन किसी …
अयोध्या। पिछले वर्ष कोरोना की दूसरी लहर में स्थगित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की शुरुआत रविवार से एक साल बाद हुई। प्रत्येक रविवार को होने वाले इस मेले में कुल 1908 मरीज देखे गए। मेले का आयोजन जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। हालांकि मेले का उद्घाटन विधायकों को करना था, लेकिन किसी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की ओर कदम नहीं बढ़ाया।
अब प्रत्येक रविवार फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला की शुरुआत की गई है। उदेश्य है कि आमजन के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने मवई ब्लॉक की पीएचसी पूरेकामगार और पटरंगा का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का इलाज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई।
जिले भर में कुल 1908 मरीज आरोग्य मेले में देखे गए। जिसमें पुरुष मरीज 973 और 650 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके अलावा 285 बच्चों का भी स्वास्थ्य परखा गया। हालांकि मात्र 16 ही आयुष्मान कार्ड सभी पीएचसी को मिलाकर बनाए जा सके। 309 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ, जिसमें कोई भी पाजटिव नहीं पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आंख के 10, लिवर के 51, बुखार के 41, सांस 54, पेट 148, शुगर के 101 व चर्म रोग 134 मरीज पाए गए। इसके अलावा संदिग्ध टीबी के पांच और एनीमिया के 9 मरीज पाए गए। उच्च रक्तचाप के 41 रोगी मिले। आरोग्य मेले में मिले मरीजों में से 23 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएमओ ने बताया कि रामनवमी और विधान परिषद आचार संहिता के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके।
