पीलीभीत: गेहूं के खेत में फंदे से लटका मिला महिला का शव
पीलीभीत, अमृत विचार। गेहूं के खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। खेत में लगे टावर में साड़ी के फंदे से शव लटका हुआ था।अपने खेतों पर गन्ना उठाने जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के …
पीलीभीत, अमृत विचार। गेहूं के खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। खेत में लगे टावर में साड़ी के फंदे से शव लटका हुआ था।अपने खेतों पर गन्ना उठाने जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पूरनपुर गेट चौकी के कुछ दूरी पर स्थित गायबोझ मोड़ की है। रविवार सुबह गेहूं के खेत में 55 वर्षीय महिला का शव फंदे पर लटका था। इन दिनों ग्रामीण खेतों पर गन्ने की कटाई करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर तमाम किसान अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर टावर साड़ी के बने फंदे से लटकते शव पर पड़ी।
इसके बाद घटना का शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिट सुनील दत्त, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छानबीन को टीम लगाई गई है।
फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट भी बुलाए
महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने सुराग लगाने के लिए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया। टीम के एक्सपर्ट काफी देर तक पड़ताल करते रहे। घटना स्थल से कई नमूने भी जुटाए गए। हालांकि कोई खास सुराग नहीं मिल सका है।
सोशल मीडिया की मदद से शिनाख्त की तैयारी
घटना स्थल पर मौजूद आसपास के तमाम ग्रामीणों से संपर्क साधने के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने कंट्रोल रूम की मदद से जनपद ही नहीं आसपास के अन्य जिलों की पुलिस को भी शव का फोटो भेजा है। गुमशुदा महिलाओं की सूची भी तलब की गई है।महिला के शव का फोटो और डिटेल सोशल मीडिया पर अपलोड कर भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
गेहूं के खेत में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। छानबीन चल रही है। शिनाख्त के भी प्रयास टीम कर रही है। -सुनील दत्त, सीओ सिटी।
ये भी पढ़ें-
