बाराबंकी: राष्ट्रीय जागरण मंच ने औषधीय व फलों के पौधों का किया रोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में चल रहे पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत आज देवा रोड तिंदोला स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर में औषधीय व फलों के पौधरोपण क्रम में आज लीची के पौधे को रोपित किया गया। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दस वर्षों से …

बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में चल रहे पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत आज देवा रोड तिंदोला स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर में औषधीय व फलों के पौधरोपण क्रम में आज लीची के पौधे को रोपित किया गया।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दस वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहे पौधरोपण के क्रम में अब तक हजारों पौधों का पौधरोपण किया जा चुका है और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर ऐसा प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी उदय , रूद्र अवस्थी,डा राजेश वर्मा,पंकज मिश्रा,डा राजेन्द्र वर्मा, राधेलाल यादव, सोनू पहलवान आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार…6 फरार

संबंधित समाचार