रामपुर में बाइपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाइवे स्थित आगापुर बाइपास पर रविवार शाम साढ़े सात बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। मौके पर लोगों ने चीख पुकार मचा दी। सूचना मिलने के फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग को बुझाना शुरूकर दिया। जानकारी मिलने …

रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाइवे स्थित आगापुर बाइपास पर रविवार शाम साढ़े सात बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। मौके पर लोगों ने चीख पुकार मचा दी। सूचना मिलने के फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग को बुझाना शुरूकर दिया। जानकारी मिलने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। रविवार शाम को बरेली से एक ट्रक बांस लेकर मुरादाबाद जा रहा था कि मुरादाबाद की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस बीच बरेली की तरफ से आ रहा तीसरा ट्रक भी उससे टकरा गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग को बुझाने का काम चल रहा है। अभी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ग्राम पंचायतों में लगे कूड़ेदानों की होगी जांच

संबंधित समाचार