लखनऊ: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर्ज उठाने वाली कंपनी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की नोएडा शाखा से 11.02 करोड़ रुपये का लोन हड़पने वाली प्रयागराज की कंपनी जेएमएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई लखनऊ की विशेष अपराध शाखा ने जेएमएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ …

लखनऊ। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की नोएडा शाखा से 11.02 करोड़ रुपये का लोन हड़पने वाली प्रयागराज की कंपनी जेएमएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई लखनऊ की विशेष अपराध शाखा ने जेएमएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ उसके डायरेक्टर प्रयागराज निवासी कीमती लाल अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, गारंटर राजेंद्र चावला, वीरेंद्र कुमार चावला, रिया चावला, कंचन चावला, अशोक कुमार गर्ग, रमेश ग्रोवर और सीए फर्म मेसर्स शर्मा एंड एसोसिएट्स के जितेंद्र शर्मा को एफआईआर में नामजद किया है।

सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के अुनसार जेएमएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रमोटर, गारंटर ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत वर्ष 2015 से 2019 के बीच सिडबी की नोएडा शाखा से 11.02 करोड़ रुपये का लोन लिया था। ऋण लेने के लिए उन्होंने बैंक में जमा किये गए तमाम फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था। कंपनी ने कर्ज ली गई पूरी रकम बैंक को अदा नहीं की।

यह भी पढ़ें:-‘अल्लाह के घर में काफी हूरें मिलेंगी, बीवी का क्या काम?’ ATS की पूछताछ में बोला मुर्तजा

संबंधित समाचार