लविवि: परास्नातक में प्रवेश के लिए कल से शुरू होगा आवेदन, दिशा-निर्देश जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जायेगी। छात्र दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एमए, एमएससी, बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम समेत एक …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जायेगी। छात्र दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एमए, एमएससी, बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम समेत एक दर्जन विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 की समय से शुरुआत हो सके इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी समय से शुरू की जा रही है। आवेदन फॉर्म फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित है। छात्रों को आवदेन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
नहीं बढ़ा आवेदन शुल्क
इस बार आवेदन शुल्क में छात्रों राहत मिली है। विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में निर्धारित शुल्क ही जमा करना होगा। परास्नातक आवेदन फार्म की फ़ीस सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1000 रुपए अनुसूचित जाति / जनजाति एवं दिव्यांग के लिए 500 रुपए निर्धारित है।
प्रबंधन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश
लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रबन्धन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश फार्म आनलाइन जारी किए जा रहे हैं।आवेदन फार्म की फ़ीस सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1600 रुपये, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग के लिए 800 रुपये निर्धारित है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून है।
यह भी पढ़ें:-शिक्षा माफियाओं से लखनऊ क्रिश्चियन व सेंटेनियल इंटर कॉलेज को मुक्त कराओ अभियान का बजा बिगुल
