रायबरेली: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, सुबह खेत में मिला शव
रायबरेली। खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। रात में हुई घटना की जानकारी सुबह हुई है । एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर है । घटना गदागंज थाना क्षेत्र के गांव देउवनपर की है। गांव के बृजलाल यादव अपने खेत की रखवाली …
रायबरेली। खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। रात में हुई घटना की जानकारी सुबह हुई है । एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर है ।
घटना गदागंज थाना क्षेत्र के गांव देउवनपर की है। गांव के बृजलाल यादव अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। खेत के पास ही उन्होंने सोने के लिए ऊंचाई पर चारपाई को लकड़ी के खंभों के सहारे बांध रखा था। सोमवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ गए तो चारपाई पर बृजलाल का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था ।किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई है। निर्मम हत्या की खबर फैलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
पढ़ें-खतरा बरकरार
