गाजियाबाद के स्कूलों में 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ऑनलाइन चलेगी क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर अपने पैर फैला रहा है। जिले के दो अलग-अलग स्कूलों में कोरोना संक्रमण के केस आने के बाद, स्कूल बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कोरोना के 2 मामले …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर अपने पैर फैला रहा है। जिले के दो अलग-अलग स्कूलों में कोरोना संक्रमण के केस आने के बाद, स्कूल बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कोरोना के 2 मामले मिले हैं। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन 3 दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया है।

इसके साथ ही वैशाली में के आर मंगलम स्कूल के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केस सामने आने के बाद स्कूल 2 दिन बंद रहेगा और ऑनलाइन क्लास चलेगी।

पढ़ें-रायबरेली: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, सुबह खेत में मिला शव

संबंधित समाचार