एक्टर शिव सुब्रमण्यम ने दुनिया को कहा अलविदा, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया रहे। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना है। कई स्टार्स सोशल मीडिया के पर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया रहे। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना है। कई स्टार्स सोशल मीडिया के पर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। कमीने, द्रोहकाल, 2 स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे और मीनाक्षी सुंदेश्वर जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी।

वहीं एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान ने दो महीने पहले उनका निधन हो गया था। ब्रेन ट्यूमर के चलते जहान का उनके 16वें जन्मदिन के कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया। जिसके चलते एक्टर दुखी थे।

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया के जरिए शिव सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा– हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव सुब्रमण्यम के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे। ॐ शान्ति !

एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा।

पढ़ें-गाजियाबाद के स्कूलों में 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ऑनलाइन चलेगी क्लास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज