शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.98 अंक टूटकर 59,048.20 पर था, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया। सेंसेक्स में …

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.98 अंक टूटकर 59,048.20 पर था, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नालॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त हुई। एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, शंघाई और तोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 100.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 575.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़ें-

जेएनयू हिंसा मामले में ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें पूरा मामला

 

 

 

संबंधित समाचार