आगरा: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
आगरा। सोमवार भोर एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह मामला सदर क्षेत्र के नगला पदमा इलाके का है। सुबह फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं, तब जानकारी हुई। करीब दो घंटे में दकमल ने आग को काबू में किया। आग की चपेट में आकर लाखों का माल खाक हो गया। पास …
आगरा। सोमवार भोर एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह मामला सदर क्षेत्र के नगला पदमा इलाके का है। सुबह फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं, तब जानकारी हुई। करीब दो घंटे में दकमल ने आग को काबू में किया। आग की चपेट में आकर लाखों का माल खाक हो गया।
पास में स्थित सोनू चाहर के शोरूम में आग लग गई और रवि कुमार की जिम भी आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। तब तक लाखों रुपये का माल खाक हो चुका था। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पढ़ें- योगी सरकार 2.0 का पहला बजट मई में लाने की हो रही तैयारी, सभी विभागों से मांगे गए बजट प्रस्ताव
