अयोध्या: महिला कल्याण विभाग ने बनाई 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महिला कल्याण विभाग ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अप्रैल से जून माह तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इतना ही नहीं प्रत्येक ग्राम सभा में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड भी गठित किया जाएगा। निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी …

अयोध्या। महिला कल्याण विभाग ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अप्रैल से जून माह तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इतना ही नहीं प्रत्येक ग्राम सभा में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड भी गठित किया जाएगा।

निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिलों को इस बावत निर्देशित किया है। महिला कल्याण विभाग के साथ सभी विभागों की सहभागिता तय होगी।। इसका नोडल अधिकारी सीडीओ अनीता यादव को बनाया गया है।

आदेश के तहत के 13 से 21 अप्रैल के बीच ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन होगा।प्रत्येक 15 दिवसों के अंतर पर ऐसे कैम्प आयोजित किये जायेंगे। कैम्प में महिलाओं और बेटियों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिए जायेंगे। महिलाओं और बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही ‘इन वन विंडो कैम्पस’ के माध्यम से पूरी की जायेगी। ग्राम सभा के प्रधान व बाल संरक्षण समिति को भी सक्रिय किया जाएगा।

सौ दिनों की कार्ययोजना में एक मई को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस और तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर एक से सात मई तक बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरुकता व रेस्क्यू के लिए आपरेशन मुक्ति आयोजन, 13 मई को प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बच्चों और महिलाओं सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर प्रधान सम्मेलन, 26 से 28 मई के बीच लिंगानुपात पर जागरुकता के लिए समस्त ग्राम सभाओं में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जायेगी। दो जून को हक की बात जिलाधिकारी के साथ का कार्यक्रम होगा। डीएम के साथ दो घंटे का पारस्परिक संवाद आयोजित किया जाएगा। 30 जून को मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान कर सम्मान किया जाएगा।

पढ़ें-लखनऊ में देखने को मिली गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

संबंधित समाचार